होम / Pakistan tribal violence : दो जनजातीय गुटों के बीच झड़प में 15 लोगों की मौत

Pakistan tribal violence : दो जनजातीय गुटों के बीच झड़प में 15 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : May 16, 2023
  • कोयला खदान के परिसीमन को लेकर पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है विवाद

India News (इंडिया न्यूज़) Pakistan tribal violence, पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि ये घटना कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच हुई।

उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है। घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का संयुक्त दल तथा सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी रुकवाई।

दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार ‘‘जिरगा’’ बुलाई जा चुकी हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox