इंडिया न्यूज, Jharkhand (Palamu Mahashivratri Violence) : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पलामू के पांकी बाजार में लगे एक तोरण द्वार को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि 2 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान एक पक्ष ने मस्जिद से पत्थर फेंके जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात इतने खराब हो गए कि कई दुकानों में तोड़फोड़ तक कर दी गई और कई दुकानें फूंक दी गई। जानकारी सामने आई है कि जिस समय दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की जा रही थी तो कई पुलिसकर्मियों भी घायल हो गए।
दो धार्मिक पक्षों में हुए इस हमले के बाद फिलहाल इलाके में धारा 144 लगाई गई है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। पांकी बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सड़कों पर पत्थर ही पत्थर बिखरे नजर आ रहे हैं।
पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।
यह भी पढ़ें : Turkey-Syria Earthquake Deaths Update : 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…