HTML tutorial
होम / Parkash Singh Badal Funeral Live Updates : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

Parkash Singh Badal Funeral Live Updates : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

• LAST UPDATED : April 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Parkash Singh Badal Funeral Live Updates, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95) आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बादल में खेत में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

मालूम रहे कि इससे पूर्व घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जेएंडके के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्हा व एनसीपी चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे।

Parkash Singh Badal Funeral Live Updates

देश के सबसे कम उम्रदराज के रहे थे सीएम

1970 में जब प्रकाश सिंह बादल पहली बार सीएम बने तो वे देश के सबसे युवा सीएम थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 43 साल थी।मजे की बात यह है कि साल 2012 में जब वे 5वीं बार सीएम बने तो देश के सबसे उम्रदराज सीएम बने। साल 2022 में भी वो चुनाव लड़े थे तो उस वक्त वो सबसे उम्रदराज उम्मीदवार रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को पंजाब की सत्ता में बेताज बादशाह कहा जाता था।

महज 20 वर्ष की उम्र में राजनीति में रखा था कदम

वह गुरनाम सिंह की सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बने। उन्होंने 1996 से 2008 तक अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें हमेशा पंजाब की राजनीति पसंद थी। तब देश में मोरारजी देसाई की सरकार थी और इस सरकार में उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने यह प्रभार केवल ढाई महीने तक ही संभाला।

पंजाब की राजनीति के भीष्म पितामह

प्रकाश सिंह बादल को पंजाब की राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता था। वे न केवल 5 बार मुख्यमंत्री रहे बल्कि 10 बार विधानसभा चुनाव भी जीते। यह सिलसिला 1957 से 1969 तक लगातार चलता रहा। साल 1992 में वे विधायक बनने से चूक गए क्योंकि उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया था।

कल पहुंचे थे देश के पीएम

मालूम रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे और उसके बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए सीधे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कार्यालय पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें : Badal-Chautala Family Relationship : इनेलो और प्रकाश सिंह बादल का रहा गहरा रिश्ता

यह भी पढ़ें : Parkash Singh Badal Death : प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox