होम / Parkash Singh Badal Health Updates : सांस लेने में तकलीफ के चलते प्रकाश सिंह बादल मोहाली फोर्टिस में भर्ती

Parkash Singh Badal Health Updates : सांस लेने में तकलीफ के चलते प्रकाश सिंह बादल मोहाली फोर्टिस में भर्ती

• LAST UPDATED : April 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Parkash Singh Badal Health, मोहाली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत कर उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रक्षा मंत्री ने मांगी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना

राजनाथ ने स्वयं ट्वीट कर कहा, मैंने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से बात की और अस्पताल में भर्ती पूर्व पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मेरी भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।

अमित शाह ने भी बादल का हाल-चाल जाना

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह जानकर चिंतित हूं कि दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सुखबीर सिंह बादल के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पंजाब में इतनी बार रह चुके हैं सीएम

आपको जानकारी दे दें कि पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे चुके प्रकाश सिंह बादल की उम्र इस समय 95 वर्ष है। बादल की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। पिछले साल जून में उदर व दमा संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद भी प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, फरवरी 2022 में उन्हें कोविड-19 के बाद की जांच के लिए मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India Live Updates : देश में आज केस 12 हजार के पार, 42 लोग जिंदगी की जंग हारे

यह भी पढ़ें : India-Pakistan Border Smuggling : भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो स्थानों पर मिला ड्रोन, एक जगह 35 करोड़ की मिली हेरोइन

यह भी पढ़ें : Haryana Corona : प्रदेश में आए 1348 नए केस, दहशत बढ़ती जा रही

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox