देश

Parliament Special Session Bill Update : महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास

  • संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

India News (इंडिया न्यूज़), Parliament Special Session Bill Update, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया था लेकिन सेशन एक दिन पहले ही यानि 21 सितंबर को ही खत्म हो गया। यह सेशन महिला आरक्षण बिल और नई संसद के नाम रहा। 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया जोकि लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हो गया। सदन में मौजूद सभी 215 सांसदों ने बिल के पक्ष में मतदान किया। वहीं संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

बिल महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम : नड्डा

वहीं महिला विधेयक के बारे में जेपी नड्डा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम है और यह समाज में महिलाओं की समानता के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि नामों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन नारी शक्ति वंदन विधेयक हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री और समाज में महिलाओं के प्रति हमारे नजरिए की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिला पूजनीय है।

महिलाओं का अध्यात्म से अध्यापन तक योगदान

नड्डा ने यह भी कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और भारत में महिलाओंं को बराबर का स्थान मिला है। उन्होंने कहा, देश में महिलाओं का अध्यात्म से अध्यापन तक योगदान है। उनका विज्ञान में भी विशेष योगदान है। नड्डा ने कहा, भारतीय संस्कृति में महिलाओं की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमने उन्हें हमेशा शक्ति, देवी और समाज का मार्गदर्शन करने वाली के रूप में देखा है। वहीँ नड्डा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में भाजपा ने देश को पहला ओबीसी पीएम दिया। 2004-2014 तक आपने ओबीसी के लिए क्या किया। केवल ओबीसी को गाली दी और इसके लिए माफी भी नहीं मांगी।

हेमा मालिनी, राजनाथ सिंह ने की पीएम की तारीफ

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जो लोग सवाल करते हैं, वे सवाल ही करेंगे, लेकिन पीएम मोदी ने यह कर दिखाया है। उन्होंने वो किया है जो पहले कभी नहीं हुआ। हम सभी को उन्हें धन्यवाद देना चाहिए और बधाई देनी चाहिए। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में कहा कि चंद्रयान की सफलता के चलते सभी ने हमारी ताकत देखी है। उन्होंने कहा, विज्ञान और धर्म एक-दूसरे से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें : Dushyant on Hisar Airport : एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार से मिलेंगे 1800 करोड़ रुपए : डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें : INLD-Congress Politics on Alliance : प्रदेश में गठबंधन को लेकर इनेलो की हां और हुड्डा की न के बीच सियासी घमासान जारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…

14 mins ago

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…

21 mins ago

Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…

26 mins ago

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

37 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

1 hour ago