इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (People close to Amritpal on police radar) : खालिस्तान की मांग करने वाला और पुलिस द्वारा भगौड़ा करार अमृतपाल सिंह के व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं। इससे कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस अब इन नंबरों और जानकारियों के जरिये इन लोगों से पूछताछ कर रही है। इसमें बहुत बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। इन्हीं में से एक अमृतपाल का खास गनर जोकि पिछले दिनों पुलिस के हाथ चढ़ा था के मोबाइल से पुलिस को बहुत ही अहम जानकारियां मिली हैं।
पंजाब के जिला लुधियाना की खन्ना पुलिस ने भगोड़े खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के सुरक्षाकर्मी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा के मोबाइल फोन में मिले वॉट्सऐप ग्रुपों को स्कैन किया। गोरखा बाबा के मोबाइल की फोरेंसिक पड़ताल भी करवाई जा रही है। ‘आनंदपुर खालसा फोर्स’ वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े उन युवाओं की पुलिस सिर्फ पड़ताल कर कि इनका बेकग्राउंड क्या है। इन युवकों को बहला फुसला कर गलत रास्ता पर जाने के लिए उकसाया है।
मोबाइल से जो दस्तावेज मिले हैं उनसे साफ हो गया है कि अमृताल व उसके साथी पंजाब के युवाओं का माइंड वॉश कर रहे थे। उनके मंसूबे बहुत खतरनाक थे। वे भारत को तोड़ना चाहते थे और एक अलग राष्टÑ के सपने देख रहे थे। इसके लिए उन्होंने खालिस्तान का नक्शा भी एक दूसरे के साथ शेयर किया हुआ था। दूसरी तरफ अमृतपाल का परिवार पुलिस को किसी भी तरह का सहयोग नहीं दे रहा है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…