देश

Mallikarjun Kharge : कर्नाटक के लोगों ने प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला किया : खरगे

India News (इंडिया न्यूज), Mallikarjun Kharge, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने पहले ही एक प्रगतिशील और पारदर्शी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे। आज बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने वाले उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कर्नाटक का वोट…5 गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आएं, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, ‘40 प्रतिशत कमीशन’ मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें।’’

प्रियंका गांधी का कर्नाटक के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कर्नाटक के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी भाइयों और बहनों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’’.

13 मई को की जानी है गणना

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान जारी है। राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। मतों की गिनती 13 मई को होगी।

यह भी पढ़ें : New Excise Policy 2023-2024 : हरियाणा में शराब 5% महंगी तो बीयर 10% सस्ती, व्यापारियों के लिए घटेगा लाइसेंस शुल्क

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

2 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

3 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

3 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

3 hours ago