होम / BJP Delhi State In-Charge Omprakash Dhankhar : कांग्रेस व आप के भ्रष्ट गठबंधन को सहन नहीं करेगी जनता : धनखड़

BJP Delhi State In-Charge Omprakash Dhankhar : कांग्रेस व आप के भ्रष्ट गठबंधन को सहन नहीं करेगी जनता : धनखड़

• LAST UPDATED : April 18, 2024
  • दिल्लीवासियों ने मोदी के विकास की गारंटी के साथ चलने का मन बनाया
  • दिल्ली प्रभारी धनखड़ ने ली मोर्चा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक
India News (इंडिया न्यूज), BJP Delhi State In-Charge Omprakash Dhankhar : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का भ्रष्टाचार की कच्ची नींव पर आधारित गठबंधन है। भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार देश की राजधानी में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। दिल्ली प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में मोर्चा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। अब केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के लिए किस बात और कौन सी नैतिकता का इंतजार कर रहे हैं। धनखड़ ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि दिल्ली के एक एक मतदाता तक केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुलनी चाहिए।

BJP Delhi State In-Charge Omprakash Dhankhar : आप के खिलाफ ठोस सबूत हैं

प्रभारी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का देश के संविधान में कोई विश्वास नहीं हैं। कांग्रेस का एक परिवार अपने आप को देश और संविधान से बड़ा मानता है, वहीं इनके गठजोड़ का साथी अरविंद केजरीवाल आजाद भारत के इतिहास में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है, माननीय अदालत कह रही हैं कि आप के खिलाफ ठोस सबूत हैं, फिर भी अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि त्याग पत्र नहीं दूंगा और जेल से ही सरकार चलाऊंगा। अरविंद केजरीवाल और उनके गठबंधन के साथी देश में किस प्रकार का  लोकतंत्र और संविधान चाहते हैं। लोकतंत्र में जनता को यह बताना जरूरी है।

उनको राम राज्य की बात करना शोभा नहीं देती

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में न्याय देने की बात कह रही है, कांग्रेस क्या शराब के घोटालेबाजों को बचाने को ही न्याय देने की बात कर रही है। शराब घोटालों में संलिप्त आम आदमी पार्टी राम राज्य की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी शराब घोटाला करे, उनको राम राज्य की बात करना शोभा नहीं देती। दूसरी तरफ दिल्ली की जनता ने पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार के विकास कार्यों को होते देखा है, गरीब कल्याण के कार्य होते देखे हैं, व्यवस्था परिवर्तन होते देखा है, भ्रष्टाचारियों को जेल के अंदर जाते देखा है।

अब की बार भाजपा 400 पार, फिर से मोदी सरकार

द्वारका एक्सप्रेस वे, केएमपी व केजीपी पर दौड़ते वाहन देख रहे हैं। कर्तव्य पथ पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित होते देखा है। प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थापित होते देखा है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित होते देखा है। जी-20 सम्मेलन में दुनिया के अग्रणी 29 देशों के मुखियाओं को गांधी जी की समाधि राजघाट पर एक साथ नमन करते देखा है। धनखड़ ने कहा कि अब की बार भाजपा 400 पार, फिर से मोदी सरकार। बैठक में सह प्रभारी डॉ  अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा,  संगठन महामंत्री पवन राणा सहित सभी मोर्चा के प्रभारी, सह प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री और अभियान प्रमुख मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox