होम / Petrol Diesel Price Hike 30 March 2022 नहीं थम रहे पेट्रो दाम, आज भी बढ़े रेट

Petrol Diesel Price Hike 30 March 2022 नहीं थम रहे पेट्रो दाम, आज भी बढ़े रेट

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Petrol Diesel Price Hike 30 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Petrol Diesel Price Hike 30 March 2022 22 मार्च से शुरू हुआ पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। आज 30 मार्च, 2022 को भी भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ अब पेट्रोल 101 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। बता दें कि टैक्स के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है।

इतने रुपए तक बढ़ सकते हैं भाव

क्रिसिल रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करना होगा। यानि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अभी और 18 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

रोज सुबह जारी होती हैं कीमतें

Petrol Diesel Price 29 March 2022

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

Also Read: Covid Cases Today 30 March 2022 जानिये आज भारत में इतने केस आए

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox