India News, इंडिया न्यूज, Pipli Zoo Kurukshetra, चंडीगढ़ : वैसे तो हरियाणा में कई पर्यटन स्थल है लेकन एक पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र में पिपली जू भी है जोकि पर्यटकों को काफी लुभाता है। आपको जानकारी दे दें कि उक्त पिपली जू कुरुक्षेत्र के पास नेशनल हाईवे पर जीटी रोड पर ही स्थित है। यहां आप पक्षियों, जानवरों और सरीसृपों की कई प्रजातियाँ देख सकते हैं। बच्चों के लिए तो यह काफी पसंदीदा स्थल है।
बता देें कि यह चिड़ियाघर 27 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जोकि 1982 में स्थापित किया गया था और यह प्रदेश के वन्यजीवों में से एक चिड़ियाघर है। वीकेंड पर तो यहां पर्यटकों का काफी जमावड़ा लगा रहता है। पर्यटक अपने परिवारों के साथ पिकनिक मनाने और जानवरों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।
पिपली चिड़ियाघर में इस समय एशियाई शेर, भारतीय तेंदुआ, हनुमान लंगूर, ब्लैकबक, चीतल (चित्तीदार हिरण), हाइना, जैकाल, पीफॉवल, लाल जंगल फाउल, हिंडो, घड़ियाल, मगरमच्छ, सांभर देखने को मिल जाएंगे।
इसके खुलने की बात करें तो गर्मियों में सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक और फिर शाम को 3 से लेकर 7 बजे तक का रहता है। वहीं में सर्दियों में समय सुबह 8 बजे से 12 बजे और उसके बाद दोपहर 2 से लेकर शाम 5 बजे तक रहता है।सोमवार के दिन यह चिड़ियाघर बंद रहता है। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी, 15 अगस्त और द्वितीया अक्टूबर को भी उक्त चिड़ियाघर बंद रहता है।
यह भी पढ़ें : Pahari Mata Temple Loharu : 400 फुट ऊंचाई पर है पहाड़ी माता देवी का मंदिर, आस्था का है केंद्र
यह भी पढ़ें : Maa Brahmari Devi Temple Barwala : 400 साल पुराने इस मंदिर में जलती है अखंड ज्योति, विदेशों तक है आस्था
यह भी पढ़ें : Devsar Dham Bhiwani : करीब 800 साल पुराना है भिवानी के देवसर धाम का इतिहास
यह भी पढ़ें : Akshay Vat Tree kurukshetra : महाभारत युद्ध का आज भी साक्षी है ज्योतिसर का अक्षय वट वृक्ष
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…