होम / Eid ul Fitr-Akshaya Tritiya 2023 : देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Eid ul Fitr-Akshaya Tritiya 2023 : देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

• LAST UPDATED : April 22, 2023
  • चांद दिखने की वजह से ईद-उल-फितर के पर्व का बहुत महत्व

  • माना जाता है, चांद दिखने का इंतजार करते थे पैगंबर मुहम्मद

  • रमजान खत्म होने के साथ ही शुरू माना जाता है इस्लामी नव वर्ष

India News (इंडिया न्यूज), Eid ul Fitr-Akshaya Tritiya 2023, नई दिल्ली : भारतवर्ष में आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज ही अक्षय तृतीया भी है। ऐसे में पूरे देश में सौहार्दपूर्ण माहौल देखा जा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!

त्योहार हमें एकता व भाईचारे का संदेश देते हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की देशवासियों को बधाई दी और सभी से इस अवसर पर सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। द्रौपदी मुर्मू की तरफ से कहा गया कि ईद प्रेम व करुणा की भावनाओं को फैलाता है। यह त्योहार हमें एकता व भाईचारे का संदेश देता है।


नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल दी शुभकामनाएं

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और अन्य सभी राज्यों में सुबह से लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। नमाज अदा करने आए एक शख्स ने कहा, मैं ईद के मौके पर पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। 30 दिन के उपवास के बाद यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है।

रमजान को मानते हैं पवित्र महीना

बता दें कि रमजान का महीना काफी पवित्र माना जाता है।र् द-उल-फितर इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। चांद दिखने की वजह से इस त्योहार का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद चांद दिखने की खबर का इंतजार करते थे, क्योंकि यह एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक माना जाता था। रमजान खत्म होने के साथ ही इस्लामी नव वर्ष की शुुरुआत मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : India-Pakistan Border Smuggling : भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो स्थानों पर मिला ड्रोन, एक जगह 35 करोड़ की मिली हेरोइन

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox