India News (इंडिया न्यूज़), PM inaugurated 91 FM transmitter, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2 केंद्र शासित प्रदेशों और 18 राज्यों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का शुभारंभ किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा, आज आल इंडिया रेडियो की एफएम सेवा का यह विस्तार आल इंडिया एफएम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए।
पीएम ने बताया कि आल इंडिया रेडियो के 91 एफएम ट्रांसमिशन की शुरुआत देश के 85 जिÞलों के 2 करोड़ लोगों के लिए एक तोहफा है। उन्होंने कहा, अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं और ‘मन की बात’ का यह अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। पीएम ने कहा, मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य व सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।
पीएम ने कहा, हमारी सरकार लगातार तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है और भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी देशवासी के पास अवसरों की कमी न हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए आसान व अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश में जो तकनीकी क्रांति हुई है, उसने रेडियो और विशेषकर एफएम को नए अवतार में गढ़ा है। इंटरनेट से रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि आनलाइन एफएम और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से यह सामने आया है। यानी डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए श्रोता और नई सोच दी है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मन की बात ने रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि आज 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया जा रहा है जो एक ऐतिहासिक कदम है। यह स्थानीय लोगों तक मनोरंजन, खेल और खेती से संबंधित जानकारी प्रसारित करने में बहुत मददगार होगा। मन की बात ने रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाई है।
भगवान वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), HSSC : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dushyant Chautala Congratulated CM Saini : नायब सिंह सैनी को सीएम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud Of 52 Lakh Rupees : सरकारी नौकरी लगवाने के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air India Flight Sent Emergency Signal : एयर इंडिया की फ्लाइट को…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Major Railway Accident in Assam : असम में गुरुवार को…