इंडिया न्यूज, Gujarat News (PM Modi Mission Life): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान केवड़िया के एकता नगर में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने स्टैच्यू आफ यूनिटी में मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है। इस मौके पर पीएम के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात भारत के उन राज्यों में से एक है, जिसने सबसे पहले रिन्यूएबल एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी पहले कदम उठाने शुरू किए।
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, हमारी नदियां सूख रही हैं, समुद्रों का जलस्तर बढ़ रहा है, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं। यह बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
मिशन लाइफ के शुभारंभ पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब हमारी दुनिया भू-राजनीतिक तनावों के अधीन है, हमें सहयोग चुनना होगा क्योंकि कोई भी देश अकेले वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें : India Coronavirus Live Updates : जानिये देश में आज कोरोना के इतने मामले
यह भी पढ़ें : Indonesia Bans Syrup : इंडोनेशिया में इन दवाइयों पर प्रतिबंध, बच्चों की मौत के बाद लिया फैसला
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…