Categories: देश

Lal Krishna Advani Birthday : लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देने पहुंचे प्रधानमंत्री

इंडिया न्यूज, New Delhi (Lal Krishna Advani Birthday) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के 95वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। सिंह ने एक ट्वीट में कहा, आदरणीय आडवाणी जी के आवास पर गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

Lal Krishna Advani Birthday

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता को बधाई दी और कहा कि सरकार में रहते हुए उन्होंने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी ने एक ओर जहां अपनी निरंतर मेहनत से देशभर में संगठन को मजबूत किया है, वहीं दूसरी ओर देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।

लालकृष्ण आडवाणी जी के योगदान और सेवाएं हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी : विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जो इस समय मास्को में हैं, ने भी आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के लिए उनके कई योगदान और सेवाएं हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।” इसके अतिरिक्त केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बधाई देते हुए कहा कि आडवानी जी एक भारत के राजनीतिक दिग्गज, एक अच्छे इंसान और अनुभवी नेता हैं।

जानिये राजनीतिक करियर

8 नवंबर, 1927 को कराची में जन्मे आडवाणी 1998 से 2004 तक भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में गृह मंत्री थे। उन्होंने 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के अधीन उपा्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे सह-संस्थापकों में से एक और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्वयंसेवक के रूप में की। 2015 में आडवाणी को पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 Sutak Timings : चंद्रग्रहण से पहले सूतक शुरू, न करें कोई मांगलिक कार्य

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

32 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

52 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

5 hours ago