देश

PM Modi : शहीद शांतिरक्षकों के लिए स्मारक दीवार के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में मंजूरी पर मोदी ने जताई खुशी

India News (इंडिया न्यूज), PM Modi, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद शांतिरक्षकों के लिए नई स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में स्वीकार किए जाने पर बृहस्पतिवार को खुशी जताई। उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी देशों का आभार भी जताया।मोदी ने कहा कि यूएनजीए में पारित प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे खुशी है कि शहीद शांतिरक्षकों के लिए एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है। प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया। समर्थन के लिए आप सभी का आभारी हूं। प्रस्ताव में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक उपयुक्त और प्रमुख स्थान पर शहीद शांतिरक्षकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए एक स्मारक दीवार तैयार करने की सदस्य देशों की पहल का स्वागत किया गया। इस पहल में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शांतिरक्षकों के नाम दर्ज किया जाना भी शामिल है।

विश्व निकाय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपर्स’ नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया था। संयुक्त राष्ट्र के करीब 190 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव पेश करते हुए कंबोज ने कहा था कि स्मारक दीवार इस बात का प्रमाण होगी कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक दीवार लोगों को न केवल शहीदों के बलिदान की याद दिलाएगी, बल्कि ‘‘हमारे फैसलों के लिए चुकाई गई असली कीमत का भी लगातार स्मरण कराएगी।’’

यह भी पढ़ें : Cyclone Biparjoy Effect on Haryana : बिपरजॉय का प्रदेश के कई जिलों में रहेगा असर

यह भी पढ़ें : Haryana Youth Shot Dead In America : हरियाणा के युवक का अमेरिका में मर्डर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

मृतका के पति ने अपनी मां, छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया…

18 mins ago

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज…

25 mins ago

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने असीम गोयल को दिया खुला समर्थन निर्मल सिंह…

33 mins ago

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने…

51 mins ago

Deepender Hooda का भाजपा पर निशाना- झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है भाजपा 

कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब…

1 hour ago

Rohul Gandhi : 26 सितंबर को कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार के अभियान में शामिल होंगे राहुल गांधी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohul Gandhi : कुमारी सैलजा चुनावी प्रचार में उतर चुकी है…

2 hours ago