होम / PM Modi HP Visit : देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

PM Modi HP Visit : देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

• LAST UPDATED : October 13, 2022
  • ऊना-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से कई यात्रियों को मिलेगा फायदा

इंडिया न्यूज, Himachal News (PM Modi HP Visit) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में लगातार रेल नेटवर्क का विस्तार होता जा रहा है, जिससे यातायात के साधन काफी सुलभ होते जा रहे हैं। इसके साथ ही तेज गति की वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express Train) में सफर और सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना से वंदे भारत ट्रेन की सौगात हरी झंडी देकर कर दी है।

ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब-हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा की जनता को भी भारी लाभ होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी।

 ट्रेन ऊना से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे चलेगी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर की सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यह ट्रेन ऊना से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे चलकर आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली 7.30 बजे पहुंचेगी।

मनोहर लाल ने पीएम का जताया आभार

इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे। मनोहर लाल ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सौगात होगी।

ऊना-दिल्ली सफर की दूरी होगी कम

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही, साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था

अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था भी है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेनें चल रही हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox