इंडिया न्यूज, Himachal News (PM Modi HP Visit) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में लगातार रेल नेटवर्क का विस्तार होता जा रहा है, जिससे यातायात के साधन काफी सुलभ होते जा रहे हैं। इसके साथ ही तेज गति की वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express Train) में सफर और सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना से वंदे भारत ट्रेन की सौगात हरी झंडी देकर कर दी है।
यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब-हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा की जनता को भी भारी लाभ होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर की सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि यह ट्रेन ऊना से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे चलकर आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली 7.30 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे। मनोहर लाल ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सौगात होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही, साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।
अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था भी है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेनें चल रही हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं।
Haryana Board: छात्रों के लिए खुशखबरी! हरियाणा बोर्ड ने बढ़ाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख Haryana…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…
Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…
Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…
प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…
Deependra Hooda Statement: एग्जिट पोल के बाद दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, जीत का ठोक…