इंडिया न्यूज, Tamil Nadu News (PM Modi in Anna University) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। मोदी राजधानी चेन्नई में अन्ना विश्विद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद रहे। इस दौरान मोदी ने अन्ना विश्वविद्यालय में 69 पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मोदी ने दीक्षांत समारोह के दौरान वहां मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें स्नातक करने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन केवल उपलब्धियों का ही नहीं बल्कि आकांक्षाओं का भी है क्योंकि आपने अपने दिमाग में पहले से ही अपने लिए एक सुनहरा भविष्य बना लिया होगा।
मोदी ने आगे कहा, ‘सिर्फ भारत ही पूरी दुनिया की नजरें भारतीय युवाओं पर हैं, क्योंकि आप ही देश के विकास इंजन हैं और भारत दुनिया का विकास इंजन है।’ वहीं पीएम ने प्रेरित करते हुए छात्रों से कहा कि विपत्तियां बताती हैं कि हम किस चीज से बने हैं। अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और आम लोगों की बदौलत ही भारत ने आत्मविश्वास से अज्ञात का सामना किया।
वहीं मोदी ने संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बीते वर्ष भारत पूरी दुनिया में बड़ा मोबाइल फोन निर्माता रहा। इनोवेशन जीवन का एक तरीका बनता जा रहा है।
मोदी ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप की संख्या में 15,000% की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार की गति में भारत की स्थिति अब तक के सभी से काफी अच्छे स्तर पर है।
यह भी पढ़ें : Haryana Governments Gift on Rakshabandhan : महिलाएं हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…
Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…
Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…
प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…
Deependra Hooda Statement: एग्जिट पोल के बाद दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान, जीत का ठोक…
बोले- हर हाल में रानियां से जीत हासिल करुँगा, 7 हजार से 10 हजार की…