होम / PM Modi in Russia LIVE Updates : भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य : पीएम

PM Modi in Russia LIVE Updates : भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य : पीएम

• LAST UPDATED : July 9, 2024
  • पीएम मोदी ने रूस में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi in Russia LIVE Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही भारत-रूस के संबंधों पर भी प्रकाश डाला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं।

मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं। उन्होंने कहा, यह बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। इस दौरान, हमारा नेता कैसा हो, मोदी जी जैसा हो के नारे लगे।

PM Modi in Russia LIVE Updates : तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे

पीएम मोदी ने कहा, आज से ठीक एक महीने पहले मैंने नौ जून को तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुना ताकत से काम करुंगा। उन्होंने यह भी कहा, यह भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी तीन का अंक छाया हुआ है।

सरकार का लक्ष्य है तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। सरकार का लक्ष्य है तीसरे कार्यकाल में गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास बनाना। सरकार का लक्ष्य है तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना। ये लक्ष्य देखने में बड़े लग सकते हैं। लेकिन आप लोगों के होते ये छोटे लगने लगते हैं।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम भारत में

पीएम मोदी ने कहा, आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, उसे पूरा करके ही रहता है। उन्होंने कहा, आज भारत वह देश है जो चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है। आज भारत जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे बेहतरीन मॉडल दुनिया को दे रहा है। इसके साथ ही भारत सोशल सेक्टर की बेहतरीन नीतियों से अपने नागरिकों का सशक्तीकरण कर रहा है। आज भारत वह देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है।

दुनिया मान रही भारत को लोहा

पीएम मोदी ने कहा, जब भारत जी20 का आयोजन करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है- ‘अरे भारत तो बदल रहा है।’ उन्होंने कहा, जब 10 साल में भारत अपने एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देता है, तब दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। जब भारत सरकार 40 हजार किमी से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देती है तो दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास होता है।

उन्हें लगता है देश बदल रहा है। आज जब भारत डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड बना रहा है। आज जब भारत एल1 पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है। आज जब भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है। आज जब सबसे ऊंचा स्टैच्यू बनाता है, तब दुनिया कहती है भारत बदल रहा है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी योगदान

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में 15 फीसदी का योगदान दे रहा है और यह योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है। आगे भी यह बढ़ता रहेगा और मेरे तो डीएनए में चुनौती को चुनौती देना है। मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार और राज्यों में हुए चुनाव का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा, सिक्किम, अरुणाचल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी चुनाव हुए। इन राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। मोदी ने कहा, ओडिशा ने तो बहुत बड़ी क्रांति की। इसीलिए मैं आज आपके बीच उड़िया स्कार्फ पहनकर आया हूं। आप सब पर प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद बना रहे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox