Categories: देश

Aadi Mahotsav : प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन

इंडिया न्यूज, New Delhi (Aadi Mahotsav) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनके साथ रहे। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया जा रहा है। मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि भी अर्पित की।

बिरसा मुंडा, जो मुंडा जनजाति से संबंधित थे। उनका जन्म 15 नवंबर, 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान, उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी बेल्ट में एक भारतीय जनजातीय धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है और झारखंड स्थापना दिवस के साथ मेल खाती है।

इस वर्ष आदि महोत्सव का आयोजन 16 से 27 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देशभर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित की गई है।

महोत्सव में 1000 आदिवासी कारीगर ले रहे भाग

आदि महोत्सव में 100 आदिवासी कारिगर भाग ले रहे हैं। पीएमओ के बयान में कहा गया कि 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन व आभूषण आदि जैसे सामान्य आकर्षणों के साथ, महोत्सव में विशेष ध्यान आदिवासियों द्वारा उगाए गए श्री अन्न को प्रदर्शित करने पर होगा।

यह भी पढ़ें : Tripura Election 2023 Voting Updates : त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

13 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

23 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

27 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

29 mins ago