होम / PM Modi Mann ki Baat Live : मेरे लिए यह आस्था, एक व्रत : मोदी

PM Modi Mann ki Baat Live : मेरे लिए यह आस्था, एक व्रत : मोदी

• LAST UPDATED : April 30, 2023
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरे

India News (इंडिया न्यूज) PM Modi Mann ki Baat Live, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर आज प्रधानमंत्री ने लोगों को इस कार्यक्रम के दौरान जब संबोधित किया तो वे काफी ज्यादा भावुक नजर आए। ज्ञात रहे कि पीएम के कार्यक्रम का यह एपिसोड टीवी चैनलों, निजी रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो सहित एक हजार से अधिक प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर भी 100वां एपिसोड लाइव ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। इस दौरान भावुक होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए मात्र एक कार्यक्रम नहीं है। यह मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।

मुझे हजारों पत्र और संदेश मिले

इस अवसर पर पीएम ने कहा कि आज मन की बात का 100वां एपिसोड है। मुझे आप सबकी हजारों चिट्ठियां और संदेश मिले। कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चीजों को पढ़ पाऊं देख पाऊं। संदेशों को समझने की कोशिश करूं। कई बार पत्र पढ़ते वक्त भावुक हो गया, भावनाओं में बह गया और संभाला। 100वें एपिसोड पर सच्चे दिल से कहता हूं कि बधाई आपने दी, पात्र आप सभी श्रोता हैं।

जानिए कब की गई कार्यक्रम की शुरुआत

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

22 भारतीय व 11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें : Poisonous gas leak in Ludhiana Update : लुधियाना में जहरीली गैस का रिसाव, 10 की मौत

Tags: