Categories: देश

BJP Foundation Day : 6 अप्रैल 1980 को हुई थी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना : मोदी

  • देश में हर कोई बीजेपी का कमल खिलाने के लिए खड़ा है

इंडिया न्यूज, BJP Foundation Day: भाजपा का आज 44वां स्थापना दिवस है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 40 मिनट का भाषण दिया जिसमें मोदी ने पार्टी के इतिहास और कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ता को संबोधित किया। मालूम रहे कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय में विश्वास करती है। पीएम अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निशुल्क लाभ मिलता है। लोगों को जन धन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलता है। यह सामाजिक न्याय है जो भाजपा कर रही है, लेकिन विपक्षी पार्टी केवल अपने परिवार के बारे में सोचती है।

यह भी पढ़ें : Private Hospital Empanelment Portal : रेंडमाइजेशन एंड रियल टाइम इंस्पेक्शन सॉफ्टवेयर लांच करने वाला हरियाणा पहला राज्य

भाजपा को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिली

हनुमान जयंती के मौके को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश हनुमान की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का अहसास कर रहा है। भाजपा को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिली। हमारी पार्टी और हमारे पार्टी कार्यकर्ता लगातार हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं। महासागर जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरा है। हनुमान जयंती पर मैं सब को बजरंग बली का आशीर्वाद मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।

बादशाही मानसिकता वाले इन लोगों को और पार्टियों को एक बात पता नहीं है। आज देश का गरीब, आम आदमी, युवा, माताएं-बहनें, शोषित-वंचित हर कोई भाजपा के कमल को खिलाने और रक्षा करने के लिए ढाल बनकर खड़ा है। लेकिन हमारा जोर विकास, देशवासियों के कल्याण पर है।’

भाजपा भारत के लिए दिन-रात काम कर रही

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा भारत के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमारी पार्टी “माँ भारती”, संविधान और राष्ट्र को समर्पित है। विपक्ष ने कभी नहीं सोचा था कि अनुच्छेद-370 एक दिन इतिहास बन जाएगा। भाजपा जो काम कर रही है, वे उसे पचा नहीं पा रहे। आज वे इतने हताश हो गए हैं कि खुले आम कहने लगे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

3 hours ago