देश

Parkash Singh Badal Death : अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

India News (इंडिया न्यूज), Parkash Singh Badal Death, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और उसके बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए सीधे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कार्यालय गए। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे।

पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय में रखा गया

पंजाब की राजनीति में सात दशक से अधिक समय तक रहे सक्रिय रहे बादल का पार्थिव शरीर यहां पार्टी कार्यालय में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया।

प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी : मोदी

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया।’’.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।

यह भी पढ़ें : Badal-Chautala Family Relationship : इनेलो और प्रकाश सिंह बादल का रहा गहरा रिश्ता

यह भी पढ़ें : Parkash Singh Badal Death : प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result : फिरोजफुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान आगे, इन मुस्लिम उम्मीदवारों का भी जानें हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना…

3 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर…

32 mins ago

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले- PM Modi को जलेबी भेजेंगे

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले-…

33 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : परिणाम से पहले Hooda ने ये दिया बड़ा बयान

बोले- हुड्‌डा न न टायर्ड और न रिटायर्ड, सीएम पद को लेकर हाईकमान ही करेगा…

53 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए…’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी का बड़ा दावा

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए...’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी…

1 hour ago