देश

350th anniversary of Shivaji Maharaj’s coronation : शिवाजी महाराज की नीतियां आज भी प्रासंगिक : प्रधानमंत्री मोदी

India news (इंडिया न्यूज़),  350th anniversary of Shivaji Maharaj’s coronation, मुंबई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को प्रेरणा व ऊर्जा का स्रोत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक समारोह को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने शासन का लोक कल्याणकारी चरित्र लोगों के सामने रखा और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीने का भरोसा दिया।

छत्रपति शिवाजी ने की थी स्वराज की स्थापना

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वराज की भी स्थापना की और सुराज को भी कायम किया। वह अपने शौर्य के लिए भी जाने जाते हैं और अपने सुशासन के लिए भी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक दृष्टिकोण भी सामने रखा। उन्होंने शासन का लोक कल्याणकारी चरित्र लोगों के सामने रखा।’’

प्रधानमंत्री ने साढ़े तीन सौ साल पहले हुए शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक और उसके बाद के कालखंड को एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय बताया और कहा कि उनके राज्याभिषेक का दिन एक नई चेतना और नई ऊर्जा लेकर आया है। उन्होंने कहा, ‘‘इतिहास के उस अध्याय से निकली स्वराज, सुशासन और समृद्धि की महान गाथाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं।’’

शिवाजी ने भारत की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि रखा

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा और आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दृष्टि में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के नायकों से लेकर आज के दौर में किसी भी नेता का सबसे बड़ा दायित्व होता है कि वह अपने देशवासियों को प्रेरित करे और उसका विश्वास जगाए रखे।

मोदी ने कहा कि शिवाजी महाराज के समय देश में विषम परिस्थितियां थीं तथा सैकड़ों वर्षों की गुलामी और आक्रमणकारियों के शोषण ने समाज को कमजोर बना दिया था और देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सांस्कृतिक केंद्रों पर हमला करके लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई। ऐसे समय में, लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने न सिर्फ आक्रमणकारियों का मुकाबला किया, बल्कि जनमानस में यह विश्वास भी पैदा किया कि स्वयं का राज संभव है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में शुक्रवार को सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें : Telangana Formation Day 2023 : प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

यह भी पढ़ें : India COVID 19 : देश में जानिए आज इतने आए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,736 हुई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Government Strict : प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार हुई सख्त, लापरवाही पर नपना तय

कैबिनेट मिनिस्टर्स के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

4 mins ago

Haryana Goverment: CM सैनी की मौजूदगी में हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक आज लेने वाले हैं शपथ

हरियाणा में CM सैनी की सरकार बन चुकी है जिसके बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश…

14 mins ago

Anil Vij Viral Video: जवानी के दिनों को याद करते हुए रंगीन मिजाज में दिखे अनिल विज, सामने आया वीडियो

हरियाणा में एक बार फिर अनिल विज ने अम्बाला से अपने सिर पर ताज सजा…

41 mins ago

German MP: हरियाणा पुलिस मुख्यालय में जर्मनी के सांसद की बैठक, आधुनिक अपराध पर चर्चा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), German MP: गुरुवार को जर्मनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा…

42 mins ago

Haryana Police: हरियाणा पुलिस के हत्ते चढ़ा एक ऐसा कॉन्सटेबल, जिसने किडनैपिंग कर मांगे 1 करोड़

हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो दिल्ली पुलिस पर कई सवाल…

1 hour ago

Rani Rampal Retirement: “हॉकी की ‘रानी’, हरियाणा की गर्वित खिलाड़ी रानी रामपाल ने लिया संन्यास

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rani Rampal Retirement: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान…

1 hour ago