होम / PM Modi To Interact With CWG 2022 Winners : प्रधानमंत्री आज पदक विजेताओं की करेंगे मेजबानी

PM Modi To Interact With CWG 2022 Winners : प्रधानमंत्री आज पदक विजेताओं की करेंगे मेजबानी

• LAST UPDATED : August 13, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News (PM Modi To Interact With CWG 2022 Medal Winners): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर 11 बजे राष्ट्रमंडल 2022 खेलों के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे।

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं के साथ फिजिकली रूप से बातचीत करेंगे। पीएम ने एक ट्वीट में कहा 13 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरे आवास पर भारत के राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 दल के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। पूरे देश को खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर गर्व है।

पीएम मोदी पहले ही देश के लिए मेडल जीतने वाले हर एथलीट को शुभकामनाएं दे चुके हैं। इस स्पर्धा में पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय एथलीटों को बधाई देने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लिया था।

भारत से इतने खिलाड़ियों ने की थी प्रतिस्पर्धा

बता दें कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की। भारत ने 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) के साथ अपने राष्ट्रमंडल खेल 2022 अभियान को चौथे स्थान पर समेटा। कुश्ती ने छह स्वर्ण सहित 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किय, जबकि भारोत्तोलन में 10 पदक शामिल थे।

भारत का इतिहास में अब तक का अपना चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में अब तक का अपना चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुल 101 पदक हैं, जब खेल 2010 में आयोजित किए गए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इतिहास रच दिया क्योंकि उन्होंने CWG के पहले टी20 इवेंट में रजत पदक जीता था।

प्रधानमंत्री से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूं : जरीन

महिलाओं के 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में पदक जीतने के बाद जरीन (Indian boxer Nikhat Zareen) ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मुक्केबाजी दस्ताने पर अपना ऑटोग्राफ लेंगी।

भारतीय स्टार मुक्केबाज और विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को हराया था। जरीन ने अपने ‘विश्व चैंपियन’ के दर्जे को बरकरार रखा क्योंकि वह तीनों राउंड में कार्ली पर हावी रही। प्राप्त अंकों के आधार पर उसने 5-0 से जीत दर्ज की।

पिछली बार टी-शर्ट पर लिया था ऑटोग्राफ

जरीन ने यह भी कहा कि पिछली बार मैंने अपनी टी-शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ लिया था, अब मैं इसे अपने बॉक्सिंग ग्लव्स पर लूंगा।” निखत जरीन ने 07 अगस्त को गोल्ड मेडल जीतने के बाद एएनआई को बताया था।

ज्ञात रहे कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया। अब 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का अगला मेजबान विक्टोरिया राज्य, ऑस्ट्रेलिया होगा।

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign Begins Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox