देश

PM MP Visit : भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाऊंगा : मोदी

India News (इंडिया न्यूज), PM MP Visit, दमोह : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में वह देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाएंगे। 17 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के दमोह शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

पीएम ने कहा कि लोगों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन उनके मुख्यमंत्री सट्टेबाजी और काला धन पैदा करने में शामिल पाए गए। मोदी ने कहा कि 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था 200 से अधिक वर्षों तक देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए तो देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी। धीरे-धीरे यह 9वें, 8वें, 7वें और 6वें स्थान पर पहुंची लेकिन कहीं कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब यह 200 साल तक देश पर राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया और भारत की ओर देखने लगा।’’

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान वह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाएंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो राज्यों में ’85 प्रतिशत कमीशन मशीन’’ काम करेगी जैसा कि उस पार्टी के एक प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र द्वारा जारी प्रत्येक एक रुपए में से केवल 15 पैसे ही लक्षित लाभार्थी तक पहुंचते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि वे गरीब लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने के उनके वादे के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें : Bihar News : किसी को मेरी बात से तकलीफ हुई है तो मैं माफी मांगता हूं : नीतीश कुमार

यह भी पढ़ें : HKRN अब लेगा वन टाइम फ़ीस

यह भी पढ़ें : Diwali Festival : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों और सभी कर्मचारियों को दीपावली की दी अग्रिम शुभकामनाएं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

3 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

4 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

4 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

4 hours ago