देश

Pm on Rajashtan Elections : राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं : मोदी

India News (इंडिया न्यूज), Pm on Rajashtan Elections, जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है और वह दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर आंखों पर पट्टी बांध लेती है। मोदी पाली में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

पीएम ने कहा कि आज पूरा देश विकसित होने का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बड़ी होगी, इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है जो उसके विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।’’उन्होंने कहा ‘‘’दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल से जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया है। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है।

कांग्रेस सरकार महिला विरोधी

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस आंखों पर पट्टी बांध लेती है। यहां राजस्थान में पांच वर्ष तक दलित परिवारों के साथ हुए अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है। महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण और उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक बना दिया है।’’ मोदी ने यह भी आरोप लगाया ‘‘कांग्रेस व इसके ‘घमंडिया’ साथियों की सोच महिला विरोधी है।’’राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से मैं राजस्थान में जहां जहां गया हूं, वहां एक स्वर में एक ही आवाज सुनाई दे रही है – जन जन की है यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।’

यह भी पढ़ें : Delhi AQI Updates : दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ा

यह भी पढ़ें : Jannayak Janta Party : भाजपा को झटका, जजपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : 28 नवंबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

11 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

15 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

34 mins ago

Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…

46 mins ago

Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष

Haryana Assembly Elections: "हरियाणा सरकार सो रही है": कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर…

48 mins ago

Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?

Shakti Rani Sharma: 'कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज', आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति…

53 mins ago