Categories: देश

Pradhan Mantri Awas Yojana ग्रामीण- साल 2024 तक गरीबों को मिलेगा अपना घर

जानिए मोदी कैबिनेट के फैसले से आपका क्या फायदा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Pradhan Mantri Awas Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिलने वाले फायदे को साल 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद देश के ग्रामीण इलाके के गरीब लोगों को पक्का मकान देना है।

सरकार का अनुमान था कि देश में 2 करोड़ 95 लाख लोगों को पक्का मकान देने की जरूरत है। साल 2021 नवंबर तक 1 करोड़ 65 लाख आवास बनाकर दिए जा चुके हैं।

सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के हिसाब से सरकार ने पीएम आवास योजना की अवधि साल 2024 तक बढ़ा दी है।

PM AWAS पर खर्च (Pradhan Mantri Awas Yojana)

पीएम आवास योजना ग्रामीण पर अब तक 1,97,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जिसमें केंद्र सरकार ने 1,44,162 करोड़ रुपए खर्च किया है।

मोदी कैबिनेट द्वारा पीएम आवास योजना की अवधि बढ़ा दी गई है और इसके लिए 2,17,257 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी गई है। इसमें केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,44,000 रुपए के करीब होगा।

PM AWAS में हिस्सा (Pradhan Mantri Awas Yojana)

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत देश के पहाड़ी राज्यों में केंद्र और राज्य 90:10 के अनुपात में पैसे देते हैं। आम इलाके में यह अनुपात केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 में बंट जाता है।

देश में बहुत से लोगों को इस अवधि में पक्के मकान नहीं मिल पाए हैं, बाकी बचे परिवार भी अपना पक्का मकान बना सकें इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है। पीएम आवास ग्रामीण के लिए नाबार्ड को लोन के रिपेमेंट के लिए 18,676 करोड़ रुपए भी दिया गया है। Pradhan Mantri Awas Yojana

Read More : Vande Bharat Express से वाराणसी जाने वाले यात्री गर्मागर्म खाना बुक करने के लिए उठाएं यह कदम

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

14 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

25 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

29 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

30 mins ago