देश

Prakash Singh Badal Died: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन

India News (इंडिया न्यूज),Prakash Singh Badal Died, पंजाब : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार (25 अप्रैल) को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने अपना राजनीतिक करिय़र सरपंच बनने से शुरू किया था। इसके बाद सीएम से लेकर मंत्री पद तक पहुंचे।

रहे थे देश के सबसे कम और उम्रदराज सीएम

1970 में जब प्रकाश सिंह बादल पहली बार सीएम बने तो वे देश के सबसे युवा सीएम थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 43 साल थी।मजे की बात यह है कि साल 2012 में जब वे 5वीं बार सीएम बने तो देश के सबसे उम्रदराज सीएम बने। साल 2022 में भी वो चुनाव लड़े थे तो उस वक्त वो सबसे उम्रदराज उम्मीदवार रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को पंजाब की सत्ता में बेताज बादशाह कहा जाता था।

महज 20 साल की उम्र में राजनीति में रखा था कदम

वह गुरनाम सिंह की सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बने। उन्होंने 1996 से 2008 तक अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें हमेशा पंजाब की राजनीति पसंद थी। तब देश में मोरारजी देसाई की सरकार थी और इस सरकार में उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने यह प्रभार केवल ढाई महीने तक ही संभाला।

पंजाब की राजनीति के भीष्म पितामह

प्रकाश सिंह बादल को पंजाब की राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता था। वे न केवल 5 बार मुख्यमंत्री रहे बल्कि 10 बार विधानसभा चुनाव भी जीते। यह सिलसिला 1957 से 1969 तक लगातार चलता रहा। साल 1992 में वे विधायक बनने से चूक गए क्योंकि उन्होंने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ मंडे टेस्ट में हुई पास, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें : Adipurush Motion Poster Out: अक्षय तृतीया के खास मौके पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, प्रभु श्रीराम के अवतार में दिखे प्रभास

यह भी पढ़ें : Legally Speking: राहुल गांधी को झटका, सूरत सेंशन कोर्ट ने मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाने से किया इंकार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago