देश

President Draupadi Murmu Jharkhand visit : राष्ट्रपति आज स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों से मुलाकात करेंगी

  • कार्यक्रम में 25,000 से अधिक जनजातीय महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद

India News (इंडिया न्यूज़), President Draupadi Murmu Jharkhand visit, रांची: झारखंड का तीन दिवसीय दौरा कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिला सदस्यों से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 25,000 से अधिक जनजातीय महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। बाद में राष्ट्रपति रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘खूंटी स्थित बिरसा मुंडा कॉलेज के स्टेडियम में 25,000 के अधिक जनजातीय महिलाओं के राष्ट्रपति के साथ संवाद में शामिल होने की अपेक्षा है।’’

मुर्मू जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम और भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ द्वारा आयोजित ‘महिला एसएचजी सम्मेलन’ में स्वयं सहायता समूहों की जनजातीय महिला सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला एसएचजी को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि अपनी झारखंड यात्रा के दूसरे दिन मुर्मू विविध जनजातीय शिल्पों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी देखेंगी, जिनमें जनजातीय कला को प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न आदिवासी उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। झारखंड और बिहार के वन धन विकास केंद्रों और कई अन्य को इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मुर्मू ने बुधवार को देवघर जिले के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने रांची में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत से बने झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Illegal Colonies: बुलडोजर का बड़ा एक्शन, 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Illegal Colonies: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

5 mins ago

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…

14 mins ago

Resolution Camp: समाधान शिविर में नहीं किया सही से काम, गुरुग्राम में अधिकारियों की लापरवाही पर उठाया गया बड़ा कदम

हरियाणा में नायब सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए…

14 mins ago

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

1 hour ago