होम / President Draupadi Murmu Punjab Visit : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची पंजाब, हरिमंदिर साहिब के लिए रवाना

President Draupadi Murmu Punjab Visit : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची पंजाब, हरिमंदिर साहिब के लिए रवाना

• LAST UPDATED : March 9, 2023

इंडिया न्यूज, President Draupadi Murmu Punjab Visit : भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज पंजाब के जिला अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्री गुरु रामदास पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया।

यहां से राष्ट्रपति का काफिला हरिमंदिर साहिब के लिए रवाना हुआ। मुर्मू श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगी। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहीदों की भूमि जलियावाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री राम तीर्थ में नतमस्तक होने जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के अमृतसर दौरे के चलते अमृतसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

President Draupadi Murmu Punjab Visit

President Draupadi Murmu Punjab Visit

राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर

राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर हैं। उनका प्लेन दोपहर 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। उनके दौरे को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक अमृतसर ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। इस दौरान सिर्फ लंदन और बर्मिंघम की दो पूर्व निधार्रित इंटरनेशनल फ्लाइट्स ही अमृतसर एयरपोर्ट से टेकऑफ कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें : Satish Kaushik Passes Away : नहीं रहे डायरेक्टर सतीश कौशिक, हार्ट अटैक आने से निधन

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox