Categories: देश

President Draupadi Murmu Punjab Visit Updates : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू श्री स्वर्ण मंदिर, श्री दुर्गियाना मंदिर में हुई नतमस्तक

  • एसजीपीसी ने बंदी सिखों की रिहाई की रखी मांग

इंडिया न्यूज, Punjab (President Draupadi Murmu Punjab Visit Updates) : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुई। एक बार फिर बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू आज दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट श्री गुरु रामदास पहुंचीं। एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद गुरजीत औजला, डीजीपी गौरव यादव, डीसी हरप्रीत सिंह सूदन, पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया।

President Draupadi Murmu Punjab Visit Updates

राष्ट्रपति का काफला एयरपोर्ट से सीधे श्री हरिमंदिर साहिब के लिए रवाना हुआ। श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुर्मू ने श्री हरिमंदिर साहब की परिक्रमा करके माथा टेक कीर्तन सरवण किया। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सम्मानित किया। धामी ने राष्ट्रपति को 2 ज्ञापन दिए। पहले ज्ञापन में बंदी सिखों की रिहाई की मांग की गई, जबकि दूसरे ज्ञापन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी गई मान्यता को लेकर था।

President Draupadi Murmu Punjab Visit Updates

बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहीदों की भूमि जलियावाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर व श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने गर्इं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के श्री दुर्गियाना मंदिर पहुंचने पर मंदिर की अध्यक्षा प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला, महासचिव अरुण खन्ना, डॉ. राकेश शर्मा, सोमदेव शर्मा, डॉ. राम चावला इत्यादि ने स्वागत कर उन्हें सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के चलते अमृतसर में सुरक्षा के पुख्ता व कड़े प्रबंध किए गए।

दुर्ग्याणा मंदिर

यह भी पढ़ें : Satish Kaushik Passes Away : नहीं रहे डायरेक्टर सतीश कौशिक, हार्ट अटैक आने से निधन

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago