International Gita Mahotsav 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का विधिवत शुभारंभ

इंडिया न्यूज, Haryana (International Gita Mahotsav 2022) : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में सुबह पहुंची जहां प्रदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर में चल रहे यज्ञ में आहुति डाली व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन, शिल्प उद्यान का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र में “अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022” का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत रूप से उद्घाटन व शिलान्यास भी किय।

हरियाणा सरकार की योजना का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति।

रोडवेज में ई-टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेशवासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात दे दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। Haryana Roadways E-Ticketing System

इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी काफी फायदा होगा। बता दें कि अभी यह 6 डिपो करनाल, चंडीगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग के तहत बसों में टिकटें दी जाएंगी। हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी-2023 के अंत तक परियोजना पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी।

नई व्यवस्था से हरियाणा रोडवेज को भी होगा फायदा

वहीं सरकारी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि नई टिकटिंग व्यवस्था से हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा। इससे राजस्व लीकेज पूरी तरह रूकेगी। हरियाणा रोडवेज में छूट प्राप्त करने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी। इसके अतिरिक्त फर्जी पास पर चलने वालों पर रोक लगाई जा सकेगी। इससे टिकट व पास आदि बनाने में लगने वाले कागज की बचत होगी। डिजिटली डाटा मिलने से जिस रूट पर ज्यादा यात्री हैं, वहां पर बसों का आसानी से संचालन किया जा सकेगा। कार्ड आधारित भुगतान मॉडल होगा, जिससे आफलाइन व क्रेडिट, डेबिट व प्रीपेड कार्ड से भुगतान हो सकेगा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना शुरू

दूसरी तरफ राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चेकअप होगा। वहीं राष्ट्रपति ने सिरसा में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी। जिस पर लगभग 950 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें : India Coronavirus Update : देश में अप्रैल 2020 के बाद आज सबसे कम केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

12 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

52 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

56 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago