Categories: देश

Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 में भरी उड़ान

इंडिया न्यूज, Assam (President Draupadi Murmu) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी। यह किसी फाइटर जेट की उनकी पहली उड़ान थी। राष्ट्रपति ने सुखोई-30 MKI फाइटर जेट में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने उनको सुखोई-30 MKI में लेकर उड़ान भरी। बता दें कि मुर्मू के असम दौरे का आज अंतिमदिन है। वे 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी एयर मार्शल एस पी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने की। सुखोई-30 MKI दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है।

Draupadi Murmu

गज उत्सव-2023 का उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल हुईं।

एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद भी भर चुके हैं उड़ान

आपको जानकारी यह भी दे दें कि मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़ें : Navjot Singh Sidhu : नवजोत सिद्धू आज पहुंचेंगे अमृतसर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Shakti Rani Sharma : शपथ ग्रहण के बाद शक्ति रानी शर्मा बोलीं- कालका को बनाएंगे विकसित शहर

जनकल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani…

8 mins ago

Anil Vij : सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड..मेरा सारा का सारा भाषण…और क्या-क्या पत्ते खोले विज ने 

प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बड़ा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है :…

13 mins ago

Burning Stubble: ‘पराली न जलाएं…’ यहां ले आएं किसान, अब एक एकड़ के मिलेंगे इतने रुपये

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Burning Stubble: उत्तर भारत में दिवाली के आस-पास धान की…

38 mins ago

Haryana Vidhan Sabha 2024 Updates : भाजपा ने हरविंदर कल्याण को स्पीकर और कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बना साधे कई निशाने

हरविंदर कल्याण के जरिए जीटी रोड बेल्ट और रोड़ समुदाय वहीं मिड्‌ढा के जरिए जींद…

40 mins ago

Scam Case: विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Scam Case: फतेहाबाद में एक युवक को स्टडी के लिए…

48 mins ago