होम / President Murmu : 18वीं लोकसभा का बजट सत्र शुरू: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, PM मोदी ने किए बड़े ऐलान

President Murmu : 18वीं लोकसभा का बजट सत्र शुरू: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, PM मोदी ने किए बड़े ऐलान

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), President Murmu : 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला दिन है जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को 59 मिनट तक संबोधित किया। वहीं उन्होंने कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त करने के साथ सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया।

President Murmu : राष्ट्रपति ने की मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों की सराहना

अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि 70+ उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दोगुनी की गई। इसके अलावा तीन करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा होगा। वहीं सरकार 3 गुना तेज गति से काम कर रही है, बड़े फैसले तेजी से लागू किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों का वादा

वहीं सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की और कहा कि महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले होंगे। किसानों की आय बढ़ाने और फसलों का उचित दाम दिलाने पर सरकार काम कर रही है। देश में ऐतिहासिक बिल लाने की तैयारी है, रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म पर फोकस है।

Punjab Major Road Accident : हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में बड़ा सड़क हादसा, कैंटर से टकराई पिकअप बोलेरो, मौके पर ही 10 लोगों की मौत

लोकसभा सत्र के मुख्य बिंदु

1. किसान और कृषि क्षेत्र पर जोर।

2. छात्रों और शिक्षा पर बड़ा ऐलान।

3. गरीब और मिडिल क्लास के लिए राहत।

4. आदिवासी कल्याण पर फोकस।

5. इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ी प्रगति।

6. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

7. बैंकिंग और टेक्नोलॉजी में भारत की बढ़त।

Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनते ही ममता कुलकर्णी को लगा बड़ा झटका, किन्नर अखाड़े ने छीना पद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT