Categories: देश

President Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू बनीं देशी की 15वीं राष्ट्रपति

इंडिया न्यूज, New Delhi (President Oath Ceremony) : संसद के केंद्रीय कक्ष में आज द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से भी मुलाकात की। मुलाकात में दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। वहीं राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। President Oath Ceremony

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ  (President Oath Ceremony)

शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन

President Oath Ceremony

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपना पहला संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।

सभी को धन्यवाद : मुर्मू

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण संभव है। देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। मैं देश के लोगों को कारिगल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।

ओडिशा से इतने खास मेहमान पहुंचे

मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओडिशा से 64 खास मेहमान पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन भीे राष्ट्रपति भवन में किया गया। बता दें कि मुर्मू के खास मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा, बेटी इतिश्री, दामाद, दोनों नातिन और दोस्त धानकी मुर्मू शामिल हैं। धानकी भुवनेश्वर में उनके साथ कॉलेज में ही पढ़ती थीं। President Oath Ceremony

भारत के 15 राष्ट्रपतियों की सूची

1. डॉ राजेंद्र प्रसाद- भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति पद संभाला और 13 मई 1962 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन- दूसरे राष्टÑपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आए। राष्ट्रपति पद पर उनका कार्यकाल 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 तक का था।

3. डॉ जाकिर हुसैन- डॉ. जाकिर हुसैन ने 13 मई, 1967 से 3 मई,1969 तक राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला।

4. वीवी गिरि- वीवी गिरि दो बार देश के राष्ट्रपति बने। पहले कार्यकाल का समय 3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969 था। दूसरी बार राष्ट्रपति के पद पर उनका कार्यकाल 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 तक था।

5. डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद- डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक था।

6. नीलम संजीव रेड्डी – नीलम संजीव रेड्डी जुलाई 1977 से 1982 तक राष्ट्रपित के पद पर रहे।

7. ज्ञानी जैन सिंह- ज्ञानी जैन सिंह जुलाई 1982 से जुलाई 1987 तक राष्ट्रपति पद रहे।

8. आर वेंकटरमण- आर वेंकटरमण जुलाई, 1987 से 1992 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रहे।

9. डॉ. शंकर दयाल शर्मा- डॉ. शंकर दयाल शर्मा की बात करें तो वे जुलाई 1992 से 1997 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रहे।

10. केआर नारायणन- केआर नारायणन ने राष्ट्रपति पद का कार्यकाभ जुलाई, 1997 से 2002 तक संभाला।

11. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जुलाई 2022 से जुलाई 2007 तक राष्टÑपति रहे।

12. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल- प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जुलाई, 2007 से जुलाई, 2012 तक राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहीं। वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं।

13. प्रणब मुखर्जी- प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति के पद पर 25 जुलाई से 25 जुलाई, 2017 तक कार्यरत रहे।

14. रामनाथ कोविंद- राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद का कार्यभार 25 जुलाई, 2017 से 25 जुलाई, 2022 तक संभाला।

15. द्रौपदी मुर्मू- 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली और उन्हें 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

29 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago