होम / President Oath Ceremony Live: मुर्मू 15वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगी आज शपथ

President Oath Ceremony Live: मुर्मू 15वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगी आज शपथ

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (President Oath Ceremony Live) : संसद के केंद्रीय कक्ष में आज द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रही हैं। मुर्मू 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। जानकारी दे दें कि वे राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं और यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से भी मुलाकात की। मुलाकात में दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। वहीं राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। President Oath Ceremony Live

एनवी रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे (President Oath Ceremony Live)

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। फिर नए राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

ओडिशा से इतने आएंगे खास मेहमान

मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओडिशा से 64 खास मेहमान होंगे। उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा।

मुर्मू के मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा गांव से दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं बेटी इतिश्री, दामाद, उनकी दोनों नातिन। बड़ी नातिन ढाई साल की है तो दूसरी अभी ढाई महीने की पूरी ही होने वाली है। उसके अलावा उनकी खास दोस्त धानकी मुर्मू भी शामिल होंगे। धानकी भुवनेश्वर में उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं।

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox