'अब बस बहुत हुआ, बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं'
India News Haryana (इंडिया न्यूज), President’s on Kolkata rape case : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं। बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अब बहुत हुआ. उन्होंने कहा, ”जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्य जगहों पर घात लगाए बैठे थे।”
राष्ट्रपति ने कोलकाता की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दी जा सकती। समाज को भी ईमानदार, निष्पक्ष और आत्मनिरीक्षण होना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अक्सर निंदनीय मानसिकता वाले लोग महिलाओं को कम इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं. उन्होंने कहा, ”निर्भया के बाद 12 सालों में अनगिनत रेपों को समाज भूल चुका है, यह सामूहिक भूलने की बीमारी सही नहीं है। इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक स्मृतिलोप का सहारा लेते हैं। अब भारत के लिए इतिहास का सामना करने का समय आ गया है।
Kolkata Doctor Rape Murder Case Updates : आरोपी संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूला
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…