देश

Delhi Meerut RRTS : प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस सेवा की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Meerut RRTS, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड का शुक्रवार को उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में यात्रा सुलभ बनेगी। मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशन को जोड़ने वाली ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो भारत में ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) की शुरुआत है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

पीएम ने यात्रियों और ट्रेन के चालक दल के सदस्यों संग भी की बातचीत

सेवाएं सुबह 6 बजे से होंगी शुरू

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने पहले बताया था कि सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी और रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता वाले खंड में पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा ‘रैपिडएक्स’ नाम की सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा के लिए आरआरटीएस गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। एनसीआरटीसी केंद्र सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों का एक संयुक्त उपक्रम है। एनसीआरटीसी को दिल्ली और मेरठ के बीच भारत के पहले आरआरटीएस के निर्माण की देखरेख का काम सौंपा गया है। पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : Jharkhand Unique News : बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले गए माता-पिता, देखते रहे गए ससुराल वाले

यह भी पढ़ें : Haryana Weather : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठंड

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Crime News : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

मृतका के पति ने अपनी मां, छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया…

6 mins ago

Dr. Bhanwar Singh Kasana को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्राकृतिक चिकित्सा शिरोमणि अवॉर्ड

पिछले 15 वर्षों से महेंद्रगढ़ में असाध्य रोगियों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज…

13 mins ago

Ambala City Assembly में भाजपा की बढ़ी ताकत, असीम गोयल के विरोधियों की नींद उड़ा गए पंडित विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने असीम गोयल को दिया खुला समर्थन निर्मल सिंह…

21 mins ago

Mohan Lal Badoli ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा पुत्र मोह में फंसे हुड्डा कर रहे बाकी कांग्रेस नेताओं का अपमान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने…

39 mins ago

Deepender Hooda का भाजपा पर निशाना- झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है भाजपा 

कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब…

1 hour ago

Rohul Gandhi : 26 सितंबर को कुमारी सैलजा के साथ चुनाव प्रचार के अभियान में शामिल होंगे राहुल गांधी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohul Gandhi : कुमारी सैलजा चुनावी प्रचार में उतर चुकी है…

2 hours ago