होम / Valmiki Jayanti 2023 : प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Valmiki Jayanti 2023 : प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

• LAST UPDATED : October 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Valmiki Jayanti 2023, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वाल्मीकि जयंती’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं।

वाल्मीकि जी युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे। संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं।

यह भी पढ़ें : BJP New President : नायब सिंह सैनी बने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष

Tags: