देश

Create on India Movement : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किए, ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत

India News (इंडिया न्यूज़), Create on India Movement, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वालों (कंटेंट क्रिएटर्स) से ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने और भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं पर दुनिया के साथ कहानियों को साझा करने का आग्रह किया।

आइए हम भारत के बारे में सृजन करें,

मोदी ने यहां भारत मंडपम में प्रथम राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार) प्रदान करने के बाद कहा, ‘‘आइए हम भारत के बारे में सृजन करें, दुनिया के लिए सृजन करें।’’‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार कामिया जानी को दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सब मिलकर ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करें। आइए, हम भारत से, भारत की संस्कृति, भारत की विरासत और परंपराओं से जुड़ी कहानियां पूरी दुनिया के साथ साझा करें।’’ मोदी ने पुरस्कार प्रदान करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आइए, हम भारत की अपनी कहानी सभी को बताएं। आइए हम भारत पर सृजन करें, विश्व के लिए सृजन करें। ऐसा ‘कंटेंट क्रिएट’ करें, जिससे आपके साथ-साथ देश को ज्यादा ‘लाइक्स’ मिलें। हमें इसके लिए वैश्विक दर्शकों को जोड़ना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें : Mahashivratri Festival in New York : विदेशों में भी शिवरात्रि पर्व की धूम, रोशनी से जगमगाया न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…

6 mins ago

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…

13 mins ago

Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…

18 mins ago

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

29 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

54 mins ago