देश

Priyanka Gandhi’s Panipat Visit : प्रियंका गांधी 23 मई, वीरवार को पानीपत अनाज मंडी में न्याय संकल्प रैली को करेगी संबोधित : दिव्यांशु

India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi’s Panipat Visit : इंडिया गठबंधन उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है तथा जगह-जगह उनका विरोध हो रहा है। वहीं हमारा जगह-जगह स्वागत हो रहा है तथा कांग्रेस के सभी नेता एकजुट है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वीरवार को नई अनाज मंडी, पानीपत में सुबह 11:30 बजे न्याय संकल्प रैली को संबोधित करेगी।

Priyanka Gandhi’s Panipat Visit : कांग्रेस पार्टी न्याय योजना के बारे में जानकारी देंगी प्रियंका गांधी

उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव इस दौरान कांग्रेस पार्टी न्याय योजना के बारे में लोगों को जानकारी देंगी। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि किसानो को उनकी फसल पर एम.एस.पी. कानूनी गारंटी मिलेगी, 30 लाख सरकारी नौकरी, मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए रोजाना, हर ग़रीब महिला को सालाना 1 लाख रुपए, हर गरीब परिवार को 10 किलो अनाज, अग्निवीर योजना की समाप्ति, 25 लाख तक फ्री हेल्थ बीमा सुविधा मिलेगी जिनके बारे में कांग्रेस महासचिव विस्तार से जानकारी देंगी।

न्याय संकल्प रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि जिस प्रकार हर जगह उनका स्वागत हो रहा है वहीं रैली में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी की न्याय संकल्प रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। करनाल लोकसभा के सभी कार्यकर्ता न्याय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आदि भी प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : Election Commission’s Tough Stance : चुनाव आयोग हुआ सख्त, कहा – धार्मिक मुद्दों और अग्निवीर योजना पर टिप्पणी करने से बाज आएं राजनीतिक दल

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi’s Sonipat Rally : कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा ने देश को दिखाया था विकास का रास्ता, फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : राहुल गांधी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

45 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

1 hour ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

2 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago