देश

Pune Doctor Suicide Mystery : डॉक्टर ने पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी कर लिया सुसाइड

  • पहले पत्नी का गला घोंटा, दोनों बच्चों को कुएं में फेंका; फिर खुद फांसी लगा ली

  • मौके से मिला सुसाइड नोट

India News (इंडिया न्यूज़), Pune Doctor Suicide Mystery, मुंबई : पुणे में जानवरों के एक डॉक्टर द्वारा अपने पूरे परिवार की हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि डॉक्टर ने पहले पत्नी का गला घोंटा और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। इसके बाद अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया। पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारकर स्वयं भी फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस हर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पुणे की दौंड तहसील के वरवंड इलाका निवासी डॉ. अतुल दिवेकर (42) और पल्लवी दिवेकर (39) के बीच बीते कई दिनों से मामूली बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर अतुल ने अपनी पत्नी का मर्डर ही कर दिया। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अपनी बेटी वेदांती (6) और बेटे अद्वैत (9) को कुएं में फेंक दिया।

इलाके में मचा हड़कंप

जैसे ही इस बारे में लाेगों को जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों के शवों कुएं में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। वहीं दंपति के शव फंदे से लटके मिले।

यह भी पढ़ें : Babita Phogat On Sakshi Malik : साक्षी मलिक पर फिर भड़की बबीता फोगाट, जानिए यह तक बोल दिया

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Haryana Visit : हरियाणा के राजमार्ग 2024 के अंत तक अमेरिका से भी अच्छे होंगे : नितिन गडकरी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

5 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

6 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

6 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

6 hours ago