होम / Punjab Crime News : पंजाब में पुलिस कार्यालय के बाहर लिखे खालिस्तानी नारे

Punjab Crime News : पंजाब में पुलिस कार्यालय के बाहर लिखे खालिस्तानी नारे

• LAST UPDATED : January 3, 2023

इंडिया न्यूज, श्री मुक्तसर साहिब (Punjab Crime News) : पंजाब में एक बार फिर से खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। इस बार यह नारे किसी आम जगह नहीं बल्कि श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी कार्यालय की बाहरी दीवारों पर लिखे गए हैं। किसी पुलिस अधिकारी के कार्यालय के बाहर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वो भी तब जबकि केंद्रीय खुफिया एजेंसियां प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के लिए बार बार चेता रहीं हैं। सुबह जैसे ही पुलिस कर्मियों ने दीवारों पर नारे लिखे देखे तो तुरंत इनको साफ किया गया। दूसरी तरफ एक बार फिर से इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए विदेश बैठे आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इसे सरकार को एक चेतावनी कहा है।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर दी चेतावनी

वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने एक बार फिर से राहुल गांधी की यात्रा बारे चेतावनी जारी की। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को वो पंजाब में रोकेगा। ज्ञात रहे कि एक बार पहले भी पन्नू इस तरह की धमकी दे चुका है। ज्ञात रहे कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ 11 जनवरी को पंजाब पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Accident in Australia : आस्ट्रेलिया में जॉय राइड के दौरान हादसा, 4 की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox