Categories: देश

Punjab Toll Plaza : पंजाब के तीन टोल प्लाजा आज से बंद, जानिए वे कौन से हैं

इंडिया न्यूज, Punjab Toll Plaza : पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा टोल प्लाजा बंद किए जा सिलसिला लगातार जारी है। अब फिर से एक ऐसा ही फैसला लिया गया है। अब होशियारपुर और नवांशहर के 3 टोल प्लाजा को बंद किया जा रहा है। सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर मोड़ पर रोहन राजदीप कंपनी को कांट्रेकट खत्म होने पर टोल की एक्सटेंशन नहीं दी।

होशियारपुर में दो टोल प्लाजा नंगल शहीदां व मानगढ़ टोल और नवांशहर का मजारी टोल आज रात से बंद हो जाएगा। इन टोल पर संबंधित कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर मान सरकार ने यह फैसला लिया है। बताया जाता है कि तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी हैंडल कर रही थी। फिलहाल आज रात 12 बजे के बाद से इन तीनों टोल पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा।

लोगों को राहत, पर बंगा विधायक ये बोले

वहीं आज रात से टोल प्लाजा के बंद होने पर लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं बंगा से विधायक का कहना है कि सरकार टोल बंद करके कोई हम पर अहसान नहीं कर रही। इन टोल का बीओटी के आधार पर जितना समय था वह पूरा हो गया है। यह तो वैसे भी बंद हो जाने थे। सरकार नेशनल हाईवे पर लगे टोल बंद करवाए, तो मानें।

यह भी पढ़ें : Turkey-Syria Earthquake Deaths Update : 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago