देश

Punjab Weather Update 16 May : पंजाब में गर्मी में इजाफा, कई शहरों का पारा 40 डिग्री पार

  • अमृतसर और लुधियाना रहे सबसे ज्यादा गर्म

India News (इंडिया न्यूज), Punjab Weather Update 16 May, चंडीगढ़ : मई बीतने के साथ-साथ पंजाब में पारा भी 45 डिग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बीत दिन प्रदेश के ज्यादात्तर शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। इस दौरान प्रदेश में लुधियाना और अमृतसर सबसे ज्यादा गर्म रहे। लुधियाना में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मई यानि आज दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा।

हल्की बरसात की उम्मीद, गर्मी से मिलेगी आंशिक राहत

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 मई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है। 18 मई को प्रदेश के काफी इलाकों में बरसात की संभावना है। 19 मई से प्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने कहा है कि हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और यह 19 मई तक असर दिखाएगा।

दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं, नरेला इलाका का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

CM Nayab Singh Saini: CM सैनी ने एक बार फिर दिल्ली का किया रुख, मंत्रिमंडल को लेकर होगी चर्चा

हरियाणा में नै सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है। आपको बता दें, ये…

41 mins ago

Karnal Crime News: मामी और भांजे के बीच बना ऐसा रिश्ता जो ले गया मामा की जान, खबर जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा के…

1 hour ago

CM Nayab Saini का ऐलान 25 हजार नौकरियों के परिणाम जल्द होंगे घोषित, ज्वाइनिंग लेटर भी होंगे जारी

पिछले 10 वर्षो में बिना पर्ची व खर्ची की सरकार को चलाया  विजयदशमी के महापर्व…

12 hours ago

Haryana Ko Jano : प्रदेश के 1000 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

नवम्बर माह के पहले सप्ताह में संपन्न होगी स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों…

13 hours ago