Categories: देश

मोहाली बॉर्डर पर लगे कौमी इंसाफ मोर्चे पर सुनवाई 17 मई को होगी

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Qaumi Insaaf Morcha Mohali Update) : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पिछले काफी समय से कौमी इंसाफ मोर्चा लगा हुआ है। दरअसल इस मोर्चे को लगाकर जेलों में सजा पूरी होने के बाद भी बंद सिखों की रिहाई की मांग की जा रही है। इस मोर्चे के चलते यातायात को लेकर हर रोज समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर आज हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में सुनवाई की जानी थी जोकि नहीं हो सकी।

अब यह सुनवाई 17 मई को की जाएगी। मामले में राज्य सरकार को हाईकोर्ट को वर्तमान स्थिति से अवगत कराना है। सिख जत्थेबंदियों द्वारा मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बीते कई महीने से पक्का मोर्चा लगाया गया है। लेकिन पंजाब पुलिस और राज्य सरकार इसे उठाने में नाकाम रही है।

रिहायशी क्षेत्रों की तरफ डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

बॉर्डर पर लगाए इस मोर्चे के चलते मोहाली फेस-7, 8 समेत चंडीगढ़ का यातायात बुरी तरह प्रभावित है। पुलिस द्वारा रिहायशी क्षेत्रों के बीच के रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, लेकिन ट्रैफिक का संचालन सुगम नहीं होने से लोगों की समस्या जस की तस बनी है।

चंडीगढ़ पुलिस पर हमला

8 फरवरी 2023 को कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के उट आवास को घेरने के प्रयास का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान चंडीगढ़ के पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया और हथियारबंद लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Ganaur Assembly Constituency : कुलदीप शर्मा के लिए बन चुका जबरदस्त माहौल, लोग बोले हुड्डा और कुलदीप शर्मा की जोड़ी तोड़ेगी जीत के सारे रिकॉर्ड

गनौर विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के लिए जबरदस्त माहौल…

5 hours ago

Union Education Minister Dharmendra Pradhan ने कहा अनिल विज हमारे एक आइकन है, मैं विज से बहुत प्रभावित हूं

विज का प्रजातंत्र में प्रत्यक्ष रूप से प्रजा के पास जाकर बहुत ही विनम्रता के…

6 hours ago

CM Nayab Singh Saini ने एक्स हैंडल से कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता पर किया प्रहार

सीएम ने लिखा- दलितों को ये बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस और हुड्डा का…

6 hours ago

BJP के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी, जानिए अनिल वीज ने ऐसा क्यों कहा 

कुमारी शैलजा को जातिसूचक शब्द कहे जाने का दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक…

6 hours ago

CM Nayab Saini : हुड्डा ने किसानों और दलितों का अपमान किया, 8 के बाद आईसीयू में चली जाएगी कांग्रेस पार्टी

हुड्डा ने विकास रोका, भ्रष्टाचार में डूबकर हरियाणा का भविष्य बर्बाद किया: मुख्यमंत्री नायब सिंह…

6 hours ago