होम / Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy : नए विवाद में फंसे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने लगाया ‘फ्लाइंग किस’ का आरोप

Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy : नए विवाद में फंसे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने लगाया ‘फ्लाइंग किस’ का आरोप

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy, नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार को लोकसभा में दिए भाषण में एक नया विवाद पैदा हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर महिला सांसदों को ‘फ्लाइंग किस’ देने के गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, राहुल गांधी ने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कही, इसके बाद स्मृति ने राहुल को घेरते हुए ‘फ्लाइंग किस’ वाली बात का जिक्र किया। उधर, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने स्मृति ईरानी का एक वीडियो ट्वीट किया है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं. जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया, यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।

स्मृति ने कहा कि राहुल ने महिला सांसदों का अपमान किया है। भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी शिकायत की है। राहुल पर आरोप है कि अपना भाषण पूरा करने बाद जब वो संसद से निकल रहे थे तो उन्होंने फ्लाइंग किस का इशारा किया। इसको लेकर महिला सांसदों ने ऐतराज जताया है।

यह भी पढ़ें : ED raids on Gopal Kanda House : गोपाल कांडा के घर ईडी की रेड, दस्तावेजों को जांचा जा रहा

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox