HTML tutorial
होम / Rahul Gandhi Modi Surname Case : जानिए राहुल गांधी ने कौन-कौन सी डाली याचिकाएं, ये मिली तारीख

Rahul Gandhi Modi Surname Case : जानिए राहुल गांधी ने कौन-कौन सी डाली याचिकाएं, ये मिली तारीख

• LAST UPDATED : April 3, 2023

इंडिया न्यूज, Gujarat (Rahul Gandhi Modi Surname Case) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सूरत सेशन कोर्ट में सोमवार को दो अर्जी लगाईं जिसमें एक अर्जी मानहानि केस में जबकि दूसरी अर्जी रेगुलर बेल की थी। बता दें कि कोर्ट ने इन दोनों अर्जी पर तारीख दे दी है।

कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल और सजा रद करने पर 3 मई की तारीख निर्धारित की है। आज कोर्ट में राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी पहुंचीं हैं। राहुल के दिल्ली से सूरत रवाना होने से पहले सोनिया गांधी सुबह 10.30 बजे उनसे मिलने पहुंचीं थीं। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल के मुख्यमंत्री सूरत आए हैं।

23 मार्च को सुनाई गई थी सजा

23 मार्च को राहुल गांधी को मानहानी के केस में 2 वर्ष की साल की सजा सुनाई गई थी। सजा का ऐलान होने के कुछ देर बाद ही उन्हें 30 दिनों की जमानत दे दी गई थी। सजा सुनाए जाने के अगले ही दिन लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। ज्ञात रहे कि राहुल गांधी को ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में दोषी करार दिया था।

यह भी पढ़ें : Diamond Jubilee of CBI : न्याय और इंसाफ के ब्रैंड के तौर पर CBI का नाम सबकी जुबान पर : मोदी

Tags:

ADVERTISEMENT
we women want

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox