देश

Rahul Gandhi Reply on Marriage : काम और कांग्रेस पार्टी में इतना व्यस्त रहा कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सका: राहुल गांधी

India News (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Reply on Marriage, नई दिल्ली : विवाह के सवाल का अक्सर सामना करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी के भीतर इतना व्यस्त हो गए कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सके। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह के साथ संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी पिछले दिनों जयपुर के इस कॉलेज में पहुंचे थे और वहां छात्राओं के साथ संवाद किया था। उन्होंने एक छात्रा के साथ स्कूटी की सवारी भी की थी। कांग्रेस नेता ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा भी किया। इस संवाद के दौरान एक छात्रा ने सवाल किया, ‘‘सर, आप इतने स्मार्ट हैं, इतने अच्छे दिखते हैं, फिर अब तक शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?’’

पूरी तरह जाति जनगणना के पक्ष में

इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘क्योंकि मैं अपने काम में, कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गया हूं। छात्राओं ने जाति जनगणना को लेकर भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से सवाल किया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरी तरह जाति जनगणना के पक्ष में हैं क्योंकि यह जाति जनगणना एक ‘एक्स-रे’ की तरह है जिससे अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), दलितों और आदिवासी समुदायों की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।

उनका कहना था, ‘‘सच यह है कि ओबीसी, दलित, आदिवासी सत्ता के ढांचे में शामिल नहीं हैं। किसी को नहीं पता कि ओबीसी, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग कितने हैं। आपको चोट लगती है तो सबसे पहले आप एक्स-रे कराते हैं…जाति जनगणना भी एक्स-रे है।’’ एक छात्रा ने राहुल गांधी से उनके चेहरे की चमक का राज पूछना चाहा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन और क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि सिर्फ पानी से चेहरा साफ करते हैं।

यह भी पढ़ें : Jagannath Temple Dress Code : फटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, एक जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’

यह भी पढ़ेँ : India Corona Updates : कोरोना से भारत में इतने लोगों ने जान गवाई

यह भी पढ़ें : Chandigarh Metro : चंडीगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी, मेट्रो के लिए बछाई जाएंगी लाइनें

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

2 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

3 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago